रायपुर
रायपुर, 7 मार्च। डीडी नगर पुलिस ने सरकारी दफ्तर से मूल्यवान फाइल चोरी का नामजद मामला दर्ज किया है। यह फ़ाइल दो वर्ष पहले 2024 से गायब है। पुलिस के अनुसार रोहिणीपुरम स्थित भारतीय भू विज्ञान सर्वेक्षण कार्यालय के अधिकारी शैलेन्द्र चंद्रवंशी 56 ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है।। पुलिस के अनुसार दोपहर 3 बजे शैलेन्द्र पुडिक़ धनविजय पर बिना अनुमति अनाधिकृत रूप में आफिस के मूल्यवान फाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गईं है। चंद्रवंशी ने शुक्रवार शाम 6 बजे धारा 379 का मामला दर्ज कराया। यह केंद्रीय खान एवं खनन मंत्रालय के अधीन आता है। समझा जा रहा है कि चोरी की गई फाइल किसी खान के आवंटन या खनन ठेके से संबंधित हो। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। डीडी नगर टीआई ने बताया कि श्री चंद्रवंशी के अनुसार शैलेन्द्र पुडिक़ यहां डायरेक्टर थे। उनका तबादला हो गया था। यहां से जाते समय यह फ़ाइल ले गए।इस, रिपोर्ट से पहले विभागीय स्तर पर शैलेन्द्र पुडिक़ से फाइल सबमिट करने कहा गया था। लेकिन वे फाइल न ले जाने की बात कहते रहे। वे अपना व्यक्तिगत सामान लेकर गए थे। श्री चंद्रवंशी का कहना था कि वे फाइल ले गए हैं। दो वर्ष तक अवसर देने के बाद कल एफआईआर दर्ज कराई गई है।