रायपुर

शैक्षणिक सहयोग के लिए दो कॉलेजों में एमओयू
07-Mar-2026 7:24 PM
शैक्षणिक सहयोग के लिए दो कॉलेजों में एमओयू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 मार्च। शासकीय जे. योगानन्दम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, और शहीद राजीव पाण्डे शासकीय महाविद्यालय, भाठागांव के बीच शैक्षणिक सहयोग स्थापित करने के उद्देश्य से शनिवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस एमओयू का उद्देश्य विद्यार्थियों को शोध, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर शासकीय जे. योगानन्दम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तपेश चन्द्र गुप्ता और शहीद राजीव पाण्डे शासकीय महाविद्यालय, भांठागांव, की प्राचार्य डॉ. रेणु माहेश्वरी ने कहा कि साथ ही दोनों महाविद्यालयों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यशालाओं, सेमीनारों और तकनीकी कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल को शैक्षणिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता के साथ विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता में भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. विनीता अग्रवाल, डॉ. अखिलेश जाधव, डॉ. सुनीता अग्रवाल, डॉ. एल.एन. वर्मा और श्रीमती अदिति भगत सहित दोनों महाविद्यालयों के प्राध्यापक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट