रायपुर

मार्च में थोड़ी राहत, मई तक सामान्य से अधिक तापमान
01-Mar-2026 8:44 PM
मार्च में थोड़ी राहत, मई तक सामान्य से अधिक तापमान

इस माह सामान्य या अधिक बारिश के संकेत, तीन माह का मौसमी पूर्वानुमान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 मार्च। मौसम विभाग ने आने वाले ग्रीष्म काल के लिए दीर्घकालिक पुर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक मार्च से मई  के दौरान, देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है, सिवाय उत्तरपश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और मध्य भारत के इक्का-दुक्का हिस्सों को छोडक़र, जहाँ सामान्य या सामान्य से कम अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।

इस सीजन के दौरान, देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है सिवाय दक्षिण प्रायद्वीपर भारत के कुछ इलाकों और देश के शेष भागों के इक्का दुक्का क्षेत्रों को छोडक़र, जहाँ सामान्य से लेकर सामान्य से कम न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। मार्च 2026 के दौरान,भारत के कई हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत, इससे सटे पूर्वी भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मध्य और प्राय?द्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोडक़र, जहां सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान होने की संभावना है।

देश के अधिकतर हिस्सों, मार्च 2026 के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, सिवाय उत्तर-पश्चिम भारत, दक्षिण प्राय?द्वीप और पूर्वी तट के कुछ हिस्सों को छोडक़र, जहाँ सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान रहने की सबसे ज्यादा संभावना है।

मार्च से मई 2026 की ऋतु के दौरान पूर्व और पूर्व-मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी प्राय?द्वीप के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से ज्यादा हीटवेव वाले दिन रहने की संभावना है। मार्च 2026 के दौरान गुजरात और आंध्र प्रदेश के इक्का-दुक्का क्षेत्रों में सामान्य से अधिक उष्ण लहर । हीटवेव वाले दिन रहने की संभावना है।

मार्च 2026 के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। सिवाय उत्तर-पश्चिम एवं पूर्वी-मध्य भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

 

 


अन्य पोस्ट