रायपुर

एंटीक ज्वेलरी और क्वाइन के नाम पर तांबा बेचकर कथित मां-बेटे ने ढाई लाख ठगे
01-Mar-2026 8:43 PM
एंटीक ज्वेलरी और क्वाइन के नाम पर तांबा  बेचकर कथित मां-बेटे ने ढाई लाख ठगे

जमीन पर गड़ाकर रखे इन जेवर को बेटी की शादी के लिए जल्दबाजी बताकर बेचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 मार्च। सोने की एंटीक ज्वेलरी और  चांदी के क्वाइन के नाम पर तांबा बेचकर कथित मां बेटे ने ढाई लाख ठग लिए। उन्होंने जमीन पर गड़ाकर रखे इन जेवर को बेटी की शादी के लिए जल्दबाजी बताकर बेचा था। धोखा खाए शख्स ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई।  पुलिस के अनुसार समृद्धि एवेन्यू ए 202 सेंट जेवियर स्कूल रोड अवंति विहार निवासी  महेश कानस्कर आईवीडी इंडस्ट्री में हेल्थ केयर में प्रायवेट नौकरी करता है।

डेढ़ माह पहले 18 जनवरी को वहअपने देवपुरी ऑफिस से पचपेड़ी नाका तरफ लौट रहा था । तो  रास्ते में कलर्स मॉल के पहले लघु शंका के बाद गाड़ी में बैठते समय एक आदमी जो लगभग 30 वर्ष का रंग सांवला, स्वेटर और मफलर गले लटकाए दिखने में मजदूर जैसा लग रहा था, मिला। उसने आसपास एसबीआई बैंक का पता पूछा। महेश के इंकार करने पर उसने  जेब से कुछ 8-10 सिक्के जो अंग्रेजों के जमाने के लग रहे थे निकाल कर दिखाए। वह बोला ये सिक्के बैंक में देकर उसके बदले में कुछ पैसे मिल जाएंगे क्या?

महेश ने देखा कि उन सिक्कों पर जॉर्ज पंचम की तस्वीर दिख रही थी।  उससे पूछा कि तुम्हें यह सिक्के कहां से मिले तो उसने बताया कि यह सिक्के उसे उड़ीसा में खुदाई का काम करते समय मिले थे, ऐसे और भी सिक्के उसके पास हैं। इस पर  महेश ने उससे कहा कि बैंक वाले ऐसे सिक्के जमा नहीं करते। इन सिक्कों में चांदी की मात्रा ज्यादा होती है तो तुम इन सिक्कों को किसी सुनार के यहां गलवा कर इनमें से चांदी प्राप्त कर सकते हो और उसे बेचकर तुम्हें पैसे मिल जाएंगे। तब वह घबरा कर बोला कि साहब इन सिक्कों के कोई कागजात नहीं है मेरे पास और, मैं दिहाड़ी मजदूर आदमी हूं इन चक्करों में नहीं पडऩा चाहता, आप ही इन्हें खरीद लीजिए। महेश ने उसे लेने से मना कर दिया। फिर वह हाथ जोडक़र बोलने लगा कि साहब मेरी बहन की शादी के लिए मुझे पैसों की सख्त जरूरत है । यह भी बताया कि इन सिक्कों के साथ एक सोने का बड़ा हार भी खुदाई के दौरान मिला है जिसे उसने अपनी मां के पास रखा है, जिसे उसने जमीन को अन्दर छुपा कर रखा है।  वह हार अपनी मां के साथ आकर दिखा दूंगा। उसने मुझसे दो-तीन दिन का समय मांगा और ऐसा बोलकर मेरा फोन नंबर ले लिया । दो दिन बाद उस आदमी का फोन आया, कॉलर आईडी में नाम राजेश प्रजापति मिस्त्री आ रहा था। फोन उठाया तो वह बोला कि साहब मैं अपनी मां के साथ वह हार दिखाने के लिए आया हूं उसी जगह (कलर्स मॉल के पास)। महेश  अपनी तत्कालिक व्यस्तता की वजह से आधे घंटे बाद उनसे मिलने  पहुंचा। जहां वह एक महिला जिसकी उम्र लगभग 50-55 के आसपास  कि लग रही थी के साथ मौजूद था। महिला को उसने अपनी मां बताया। दोनों मेरी गाड़ी में बैठे और उस महिला ने अपने पास रखी पोटली में से एक बहुत बड़ा हार निकाला। हार हाथ से उठाने पर अच्छा खासा वजनी और देखने में सोने जैसा दिख रहा था। हार को देखकर ऐसा लगा कि वह बहुत पुराने जमाने का है जो कि राजाओं के हाथियों को पहनाया जाता रहा होगा। हार का वजन देखकर महेश को उसके सोने के न होने का शक हुआ, तो  दोनों से कहा कि यह तो सोने का नहीं लग रहा। तो उसकी मां बोली कि साहब यह सोने का ही है। महेश ने कहा किसी सुनार के यहां दिखवा कर चेक करा लो, तो दोनों फिर वही दिहाड़ी मजदूर होने का रोना बता कर बोले कि  आप ही चेक करवा लीजिए। और  उसने हार की किसी एक लड़ी में से चार बुंदे तोड़ कर महेश को दे दिए। उन्हें लेकर  दोनों सराफा बाजार गए।  महिला वहीं रुक गई । महेश  सराफा बाजार में सोना टेस्टिंग की एक दुकान में  चेक कराने गया। जहां वह आदमी बाहर ही खड़ा रहा। दुकान वाले ने चारों बूंदो की टेस्टिंग कर उनके असली सोना होने का और वजन 87 मिलीग्राम बताया गया।वहां से  लौटने पर उसकी मां बोली साहब आप ही इसे खरीद लीजिए क्योंकि मेरी बेटी की शादी के लिए हमें पैसों की बहुत जरूरत है?। महेश ने इतनी बड़ी रकम न होने की बात कहते हुए सुझाव दिया  कि तुम इस हार की दो-तीन लडिय़ां गलवा कर बेच देना तो उससे तुम्हारे पैसों की व्यवस्था हो जाएगी। इस पर  महिला हाथ जोडकर बोली, नहीं साहब हम इस हार को तोड़ेंगे नहीं आप ही इसे पूरा खरीद लीजिए। हम कुछ दिन रुक जाएंगे आप पैसों का इंतजाम कर लीजिए। उसने यह भी कहा की आप इस हार का कुछ पैसा लगभग 3 लाख नगद और बाकी के पैसों का मेरी बेटी की शादी के लिए गहने बनवा दीजिएगा। हम बहुत मुसीबत में हैं। महेश ने उनसे पैसों का इंतजाम करने के लिए 10 दिनो का समय मांगा तो वह तुरंत राजी हो गए। और हार देकर वो गांव चले गए। इसके बाद उसका फोन बंद आने लगा।

  ठीक 10 दिन बाद तारीख 2 फरवरी की दोपहर को उसका फोन आया तो महेश ने पूछा कि तुम्हारा फोन इतने दिनों से क्यों बंद क्यों आ रहा था, तो वह बोला की साहब बात यहां वहां फैल न जाए इसलिए  फोन बंद करके रखा था। उसने मुझसे पूछा कि साहब पैसों का इंतजाम हो गया क्या, चूंकि मेरा पैसा कंपनी से आ गया था तो उसे बताया की ढाई लाख रुपए की व्यवस्था हुई है, तो वह बोला कि आपने तो मुझे 3 लाख देने की बात बोली थी। महेश ने कहा मेरे पास अभी इतना ही है तो वह बोला बाकी का पैसा दो - तीन दिन में दे दीजिएगा और बाकी के पैसों की जगह गहने बनवा दीजिएगा। ऐसा कहकर वह अगले दिन फोन करने के लिए बोला। लेकिन फोन  3 फरवरी को दोपहर में आया।  उसने कहा साहब हम सामान आज निकाल नहीं पाए हैं जो जमीन में गड़ा है तो कल हम निकालने की कोशिश करेंगे फिर बता देंगे मिलने के लिए। मैंने कहा ठीक है। इसके बाद महेश और  पत्नी ने सोच कर रखा था कि पैसे देने के पहले उस हार में से दो लडिय़ां निकाल कर सुनार के यहां चैक करवायेंगे ओर उसके बाद ही पैसा देंगे, लेकिन 5 फरवरी को  सुबह 7.30 बजे उसने फोन किया और बोला कि ठेकेदार हमें काम के लिए आरंग ले जाने वाला है और उसके बाद हम लोगों को वह कहां भेजेगा यह हमें भी पता नहीं इसलिए आज सुबह ही  8 बजे नया रायपुर से निकल कर 9 बजे तक पचपेड़ी नाका अपनी मां के साथ पहुंच जाते हैं । इस पर महेश सपत्नीक  पचपेड़ी नाका चौक हनुमान मंदिर के पास दोनों मिले। युवक की

मां कार में बैठी और  पोटली में से वही हार निकाल कर दे दिया। हार वही लग रहा था। हार लेकर महेश ने उस महिला  को ढाई लाख रुपये कैश एक बैग में रखकर दे दिये। और उससे कहा कि अपना फोन चालू रखना। वह बोला साहब अब से मेरा फोन कभी भी बंद नहीं मिलेगा। उसके बाद हम दोनों घर आ गए। और 11:30 बजे उस हार में से दो लडिय़ां लेकर उसी टेस्टिंग की दुकान में गया जहां मालाओं की टेस्टिंग करके बताया कि यह नकली है। इसमें सोने का कुछ भी नहीं है इसमें सिर्फ तांबा है, उसके बाद 3-4 दुकानों में और टेस्टिंग कराई लेकिन सभी ने कहा इसमें सोना नहीं है। इसके बाद  उस आदमी को कई बार फोन लगाने की कोशिश की लेकिन उसका फोन  स्विच ऑफ आ रहा। महेश और पत्नी  अभी तक रायपुर और उसके आसपास जहां पर भी सडक़ बनाने का काम चल रहा था, उन जगहों पर दोनों को ढूंढते रहे। लेकिन उन दोनों का कहीं भी पता नहीं चला । उसके बाद हम दोनों रोज कुछ दिनों तक उसका नंबर ट्राई करते रहे जो कि स्विच ऑफ बता रहा था। इस तरह  असली सोने का हार बता कर नकली सोने का हार देकर धोखाधड़ी कर ढाई लाख रुपए ठग लिए।

 

वृद्ध के एकाउंट से 1.96 लाख ट्रांसफर कर लिए ठग ने

रायपुर, 1 मार्च। हरदेव लाला मंदिर के पास रहने वाले वृद्ध भोलाराम मरकाम 74 ने कल रात टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार अज्ञात ठग ने 8- 17 फरवरी के बीच भोलाराम के बैंक अकाउंट से 1 लाख 96999 रूपए आनलाइन ट्रांसफर कर लिया। ठग ने यह रकम अलग अलग दिनों में अपने 9 खातों में जमा किया।  साइबर सेल ने पड़ताल शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट