रायपुर

समता कॉलोनी श्याम खाटू मंदिर के पास एक्टिवा में मिले 75 लाख नगद
28-Feb-2026 6:07 PM
समता कॉलोनी श्याम खाटू मंदिर के पास एक्टिवा में मिले 75 लाख नगद

आयकर विभाग भी जांच में उतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 फरवरी। शुक्रवार शाम में वाहन चैकिंग के दौरान एक स्कूटी में 75 लाख रुपए नगद  मिला है।  पुलिस ने एक्टिवा और नगदी  को जब्त कर आयकर विभाग रायपुर वृत को जानकारी दे दी गई है।

आजाद चौक पुलिस के अनुसार होली  के सिलसिले में कल शाम अग्रसेन चौक और श्याम खाटू मंदिर के पास पुलिस टीम वाहनों की चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक्टिवा सी जी 04 एन जे 8956 से गुजर रहे युवक को रोका। वह  एक बड़ा थैला रखा हुआ था। थैले की जांच में बड़ी मात्रा में नोटों की गड्डियां मिली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मिलन शर्मा 25, निवासी आजाद चौक, रायपुर बताया।नगद राशि के संबंध में पूछताछ करने तथा दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहने पर वह उक्त राशि के इसके संबंध में वह कोई  बिल या विथड्राल रसीद नहीं दिखा  सका तथा  लगातार गुमराह करता रहा। उसने कुल रकम 75 लाख रुपए होना बताया। इस पर उसे हिरासत में लेकर पूरी रकम और     04 मोबाइल फोन  एक्टिवा  जप्त कर धारा 106 का   इस्तगासा अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।

 यह रकम हवाला का  होने की जानकारी भी सामने आ रही है। जो नगदी में किया जा रहा था।सारी नगदी 500 और 200 रूपये के नोट के बंडल में है। मिलन शर्मा किन्हीं अग्रवाल कारोबारी के यहां काम करता है। आजाद चौक पुलिस ने शनिवार को मिलन और कारोबारी दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं आयकर अधिकारी  मिलन के  मालिक और रुपयों के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

बता दें कि  पिछले साल भी होली चेकिंग के दौरान ही आमानाका पुलिस ने भी टाटीबंध रोड पर इनोवा से4.52 करोड़ रुपए बरामद किए थे। यह रकम गुजरात ले जाई जा रही थी। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सोर्स का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं 12 नवंबर 25 को भी हवाला के ही 3 करोड़ रुपए के साथ 2 लोगों को पकड़ा गया था। यह  रकम पेमेंट के लिए नागपुर ले जा  रहे थे। इस संबंध में भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।


अन्य पोस्ट