रायपुर

महिला दिवस, सभी 33 जिलों में 8 से 13 तक जनसुनवाई सप्ताह
28-Feb-2026 6:03 PM
महिला दिवस, सभी 33 जिलों में 8 से 13 तक जनसुनवाई सप्ताह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 फरवरी /छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस  पर आगामी 08  से 13 मार्च  तक प्रदेश के सभी 33 जिलों में महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला आयोग ने तय किया है। इसकी तैयारियों को लेकर आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने  ऑनलाईन  बैठक ली।

इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, सरंक्षण अधिकारी, सखी वन स्टॉप सेंटर की केंन्द्र प्रशासिका, पुलिस विभाग के जिम्मेदार अधिकार एवं विधि विभाग के सलाहकारों ने हिस्सा लिया।डॉ.  नायक ने स्पष्ट किया कि इस महा जनसुनवाई सप्ताह का उददेश्य प्रदेश कि महिलाओं को उनके स्थानीय स्तर पर ही त्वरित और सुलम न्याय करना है।

 जनसुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग और विधि विशेषज्ञों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के निर्देश दिए ताकि शिकायतों का निराकरण मौके पर ही किया जा सकें। सखी सेंटर और विधि सलाहकारों को निर्देशित किया गया है कि वे पीडि़त महिलाओ को कानूनी परामर्श और आवश्यक सुरक्षा सुनिश्यित कराएं।  बैठक में सभी जिलों से जनसुनवाई के लिए चयनित स्थलों और लंबित प्रकरणों की सूची पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आयोग के सचिव  रमेश साहू, आयोग के  सदस्य तथा आयोग कार्यालय के वरिष्ट अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट