रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 फरवरी। पुलिस ने वीक एंड ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान शुक्रवार रात 154 कार एसयूवी और मालवाहक छोटे वाहनों को जब्त किया। इन सबके ड्राइवर और सवार शराब के नशे में मिले। सभी कार्यवाही बॉडी वोर्न कैमरा में रिकॉर्ड की गई है। पुलिस ने बताया कि इनमें
64 कार 65बाइक 25 टाटा एस/ट्रक कुल 154 वाहन शामिल हैं। यह भी बताया गया है कि पुलिस ने एक दिन में सर्वाधिक कार्रवाई का रिकॉर्ड तोड़ा है।
सहायक पुलिस आयुक्त सतीष ठाकुर, सुरेन्द्र साय पैकरा, रमेश येरेवार, गुरजीत सिंह एवं श्रीमती सीमा अहिरवार के नेतृत्व में टीम बनाकर शहर में 08 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। इनमें
तेलीबांधा थाना के सामने, भाठागांव चौक, जयस्तंभ चौक, फाफाडीह चौक, खमतराई थाना के सामने, टाटीबंध चौक, पचपेड़ीनाका चौक, पंडरी थाना के सामने में चेकिंग पाइंट में बाडी वार्मर , ब्रीथ एनालाईजर मशीन के साथ चेकिंग की गई। जो रात 10 से 01.00 बजे तक चला। जांच में 154 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया जिनके विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत वाहनों को जप्त किया गया। इनमें 64 कार, 65 बाइक , 08 ट्रक, 12 टाटा एस पिकप, 1 बोलेरो, 2 माजदा, 01 ट्रेक्टर, एवं 1 ई-रिक्शा शामिल है। इन प्रकरणों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।