रायपुर

43 सौ से अधिक नक्सली मारे गए, साढ़े 36 सौ का समर्पण
28-Feb-2026 5:56 PM
43 सौ से अधिक नक्सली मारे गए, साढ़े 36 सौ का समर्पण

साढ़े 6 सौ से अधिक नक्सली ढेर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 फरवरी। प्रदेश में पिछले छह साल में 43 सौ से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में साढ़े छह से अधिक नक्सली मारे गए। जबकि सुरक्षा बलों ने करीब साढ़े 36 सौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद खत्म होने का ऐलान किया है। एक माह का समय बाकी है। छत्तीसगढ़ के तीन जिले सुकमा, दंतेवाड़ा, और बीजापुर में कहीं-कहीं नक्सली सक्रिय हैं। उनके आत्मसमर्पण के लिए भी कोशिशें जारी है। प्रदेश के बाकी जिले नक्सलमुक्त हो चुके हैं।

पिछले छह साल से नक्सलियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला है। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के दबाव में आत्मसमर्पण किए हैं। 1 जनवरी 2020 से जनवरी 2026 तक 4340 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। 3644 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, और 666 नक्सली एनकाउंटर में मारे गए।

बताया गया कि नक्सलियों ने भी शुरूआती दौर में सुरक्षा बलों पर हमले किए। इस दौरान 48 हथियार मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने लूट लिए। नक्सलियों से भारी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं। हर स्तर के हथियार बरामद हुए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मार्च के पहले पखवाड़े में बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इनमें महासमुंद के सीमावर्ती ओडिशा इलाके के नक्सल नेता विकास समेत दर्जनभर नक्सली शामिल हैं। नक्सलियों और पुलिस से जुड़े लोगों के बीच चर्चा चल रही है।


अन्य पोस्ट