रायपुर

रायपुर जिले के 1.30 लाख किसानों को मिले 49 लाख रुपए
28-Feb-2026 5:53 PM
रायपुर जिले के 1.30 लाख किसानों को मिले 49 लाख रुपए

रायपुर, 28 फरवरी। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन करने वाले किसानों को आदान सहायता राशि का वितरण आज पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर समारोहपूर्वक किया गया। रायपुर जिले के धरसीवां विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम में विधायक  अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।  जिले के कुल 1,30,776 किसानों को लाभान्वित किया गया।

अभनपुर के  31,775 किसानों को 11,050.20 लाख रुपये, आरंग  48,152 किसानों को 18,236.18 लाख रुपये, तिल्दा  में 34,662 किसानों को 13,369.96 लाख रुपये तथा धरसीवां  में 16,187 किसानों को 6,003.40 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि रायपुर जिला योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी रहा है।कार्यक्रम के दौरान किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्राम कुम्हारी से आये श्री भरतलाल निषाद, ग्राम चिखली से आये  मनराखन,  रामकुमार साहू और अन्य किसानों ने बताया कि होली से पहले बोनस राशि मिलने से वे रंग-गुलाल, मिठाइयों, कपड़ों और अन्य घरेलू आवश्यकताओं की व्यवस्था सहजता से कर पा रहे हैं। साथ ही यह राशि उन्हें आगामी कृषि कार्यों के लिए बीज, खाद एवं अन्य आदानों की खरीद में भी सहायक होगी।


अन्य पोस्ट