रायपुर
शुक्ला को तीसरी बार सेवा वृद्धि
28-Feb-2026 5:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 फरवरी। छत्तीसगढ़ शासन, ऊर्जा विभाग ने राजेश कुमार शुक्ला को पुन: सेवा वृद्धि दी है। वे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में प्रबंध निदेशक के पद पर तीसरी बार नियुक्त किए ग?ए है। श्री शुक्ला ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रमुख सचिव एवं पॉवर कंपनी के अध्यक्ष (ट्रांसमिशन) श्री सुबोध कुमार सिंह तथा ऊर्जा सचिव व पॉवर कंपनी के अध्यक्ष (डिस्ट्रीब्यूशन-जनरेशन) डॉ. रोहित यादव के प्रति भी आभार जताया।
श्री शुक्ला 1984 में मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल, जबलपुर में सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) नियुक्त हुए और आगे विभिन्न पदों पर रहते हुए वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी में प्रबंध निदेशक के शीर्ष पद पर नियुक्त हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे