रायपुर

केजरीवाल कट्टर ईमानदार, सीबीआई प्रधानमंत्री का तोता-आप
27-Feb-2026 8:56 PM
केजरीवाल कट्टर ईमानदार, सीबीआई प्रधानमंत्री का तोता-आप

आज शाम आतिशबाजी करेंगे आप कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,27 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले में सीबीआई द्वारा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से यह स्पष्ट हो गया है कि अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं तथा सीबीआई प्रधानमंत्री का तोता है,जो स्वयं विपक्ष में रहते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा था।

आप  के प्रमुख प्रवक्ता व महासचिव सूरज उपाध्याय,कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि बिना किसी प्रमाण के 2 वर्ष तक सिसोदिया,1 वर्ष संजय सिंह एवं 6 माह तक केजरीवाल को जेल में बंद रखा गया। यह मानव अधिकारों का उल्लंघन है। श्री झा ने बताया है कि इस निर्णय से लोकतंत्र की रक्षा हुई है तथा अधिकारी किस तरह शासन के दबाव में कार्य करते हैं, यह भी स्पष्ट परिलक्षित हो गया है आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव वदूद आलम कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी, अभिषेक मिश्रा, संगठन प्रभारी तेजेंद्र तोड़ेकर, नंदन सिंह, श्रीमती मिथलेश बधेल, पी एस पन्नू, राज शर्मा, दुर्गा झा, परमानंद जांगड़े, मुन्ना बिसेन, लोक सभा अध्यक्ष अजीम खान, युवा मंच अध्यक्ष इमरान खान, जिला अध्यक्ष नवनीत नंदे ने पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल एवं लोकतंत्र की जीत की खुशियां पार्टी द्वारा मनाई जाएगी। इसी कड़ी में रायपुर जिला शाखा शुक्रवार शाम अंबेडकर चौक में आतिशबाजी कर मिठाइयां बटकर खुशी का इजहार करते हुए लोकतंत्र की रक्षा का उत्सव मनाया जाएगा।


अन्य पोस्ट