रायपुर

कोर्ट कर्मी के सूने मकान से 50 हजार का सामान, बाइक भी पार
26-Feb-2026 8:12 PM
कोर्ट कर्मी के सूने मकान से 50 हजार का सामान, बाइक भी पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 फरवरी। बालोट के कोर्ट कर्मचारी के घर में चोरी हो गई। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडक़र वहां से लोहे की पेटी पलगंग और अन्य सामान को चुरा ने गया। संजय सोनी ने बताया कि वह बालोट कोर्ट में कर्मचारी है उसकी आरंग में पुराना मकान है। इसकी देखभाल उसका छोटा भाई करता है। संजय भी कभी-कभी वहां जाया करता था। मकान में कोई नहीं रहता था। इस कारण संजय ने वहां ताला लगाया था। इस बीच 19 की रात में उसके मकान में किसी अज्ञात चोर ने पीछे का दरवाजा तोडक़र कमरे में रखे 50 हजार के  सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की सुचना संजय के भाई ने फोन पर दी। उसके भाई ने यह भी बताया कि इलाके में चोरों का आतंक बढ़ गया है। पहले भी अज्ञात ने घर को नुकसान पहुंचाया है। जानकारी के बाद संजय सोनी ने आरंग पुलिस में घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।  पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ 331 (4), 305 अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। उधर अभनपुर इलाके में कपड़ा व्यपारी के घर के सामने से उसकी बाइक पार हो गई। वरूण कुमार ने इसकी रिपोर्ट कल शाम थाना में दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका रायपुर रोड अभनपुर में कपड़ा दुकान है।

 23फरवरी की रात 11 बजे अपनी बाइक को रोज की तरह केसरी ज्वेलरी दुकान बस स्टैंड अभनपुर के सामने खडी कर अपने घर चला गया था। दूसरे दिन घर से बाहर आकर देखा तो उसकी गाड़ी वहां नहीं था। आसपास पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं हुई। उसे कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक का ताला तोडक़र चुरा ले गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 303 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट