रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी। आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा और किसान न्याय जनसभा लगातार जारी है जिसमें पार्टी से नये कार्यकर्ता जुड़ रहें हैं और प्रदेश के किसानों से उनकी परेशानियों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा जनसभा के माध्यम से की जा रही है। आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं महासचिव सूरज उपाध्याय एवं कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि गुरूवार को राजधानी प्रदेश कार्यालय में रायपुर जिले के संगठन निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
इस बैठक में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल,देवलाल नरेटी, अभिषेक मिश्रा, महासचिव वदूद आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज दुबे,श्रीमती मिथिलेश बघेल, नंदन सिंह, दुर्गा झा, परमानंद जांगड़े, मुन्ना बिसेन,अनुषा जोसेफ, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, कलावती मार्को, के ज्योति, इमरान खान, अजीम खान, सहित सभी प्रदेश जिला संभाग के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित। रायपुर से बाहर के नेताओं ने बड़ी संख्या में भाग ली। श्री झा ने बताया है कि संगठन विस्तार की योजना बनाई गई।


