रायपुर
पीएम,सीएम सडक़ों की हालत पर डिप्टी सीएम को घेरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी। डिप्टी सीएम पंचायत ग्रामीण विकास विजय शर्मा ने बताया कि इस बजट में ग्रामीण सडक़ों के लिए नवीनीकरण मदद शामिल किया गया है। इसके बाद ये सडक़ें बनाई जाएंगी।
भाजपा विधायक भावना बोहरा ने गुरुवार को विधानसभा में यह मामला उठाया। भावना ने बताया कि बीते 10 वर्ष में बनी पीएम, सीएम ग्रामीण सडक़ों में से एक का भी नवीनीकरण नहीं किया गया है। जिससे इन सडक़ों पर पैदल भी नहीं चला जा रहा है। पंडरिया क्षेत्र में 45 ऐसी। सडक़ें हैं जिन्हें नवीनीकरण की जरूरत है। कब तक करेंगे। मंत्री शर्मा ने कहा कि 2 वर्ष में नवीनीकरण मदद में बजट नहीं दिया गया था। इस बार बजट आया है। भावना ने कहा कि 45 में से 6 सडक़ें ऐसी हैं जिन्हें सीएम सडक़ योजना के नाम पर स्वीकृत कर पर्यावरण मद से बनाने की जानकारी दी गई है। ये दोनों ही मद से नहीं बनाई जा रही। मंत्री शर्मा ने कहा कि पंडरिया में 56 में से 6 सीएम सडक़ योजना सडक़ें और कवर्धा में 69 में से 9 सडक़ें दी गई हैं।ये सडक़ें किसी भी मद से बनाई जा सकती हैं।
दूरियां बहुत हैं- बघेल
इनके बीच के सवाल जवाब पर भाजपा के अजय चंद्राकर ने कहा कि एक ही जिले का मामला होने के बाद भी प्रश्न क्यों लगाया गया। आपस में सुलझा लेते। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने चुटकी ली कि एक जिले में योजनाओं की स्थिति ऐसी है इसका सीधा मतलब है दूरियां बहुत है अजय जी।


