रायपुर
रायपुर, 26 फरवरी। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने भाजपा सदस्य अनुज शर्मा को उस वक्त फटकार लगाई जब भाजपा सदस्य ने उनके प्रस्ताव पर शराब दुकान हटाने की घोषणा करने की बात कह दी। देवांगन ने भाजपा सदस्य से पूछ लिया कि मैंने कब ऐसी घोषणा की थी?
धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने कह दिया कि लाभांडी में दो शराब दुकान अगल-बगल हैं, जिन्हें हटाने के लिए कहा था जिस पर मंत्रीजी ने घोषणा की थी। मगर शराब दुकानें नहीं हटाई गई। इस पर आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन फट पड़े, और पूछा कि मैंने कब इसकी घोषणा की थी। इस पर हड़बड़ाए भाजपा सदस्य ने कहा कि जायसवालजी ने शराब दुकान हटाने की घोषणा की थी। इस पर आबकारी मंत्री ने भाजपा सदस्य पर गलतबयानी का आरोप लगा दिया, और पूछ लिया कि श्याम बिहारी जायसवाल कब आबकारी मंत्री थे? इसके बाद पूर्व मंत्री राजेश मूणत और सभापति धर्मजीत सिंह के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।


