रायपुर

फिल्म सिटी निर्माण के लिए पेड़ कटाई के विरोध में महिलाओं ने बांधा कलावा, उतारी आरती
26-Feb-2026 7:36 PM
 फिल्म सिटी निर्माण के लिए पेड़ कटाई के विरोध में महिलाओं ने बांधा कलावा, उतारी आरती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 फरवरी। प्रस्तावित फिल्म सिटी निर्माण के लिए तूता के जंगल में  पेड़ों की कटाई  का विरोध तेज हो रहा है ।  यहां खड़े 1500 बड़े पेड़ों में से अब तक 200 काटे जा चुके हैं। दो दिन पहले इलाके के जनपद सदस्य कुणाल सिंहा और ग्रामीण कटाई का विरोध करते हुए धरना शुरू किया था। बुधवार को शहर और ग्रामीण कांग्रेस के नेता सदस्य भी कूदे। उन्होंने पेड़ों में चिपक कर कटाई का विरोध किया। आज महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कटाई के विरोध में ग्रामीण महिलाओं के साथ पेड़ों की आरती उतारी, कलावा बांध कर सुरक्षा देने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, पंकज शर्मा, राजेन्द्र बंजारे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

यहां बता दें कि यहां फिल्म सिटी निर्माण की योजना कांग्रेस काल में ही बनी और मंजूर की गई थी।

 निर्माण कार्य होने से पहले ही कांग्रेस का एक बड़ा विरोध देखने को मिल रहा है जहां कांग्रेस का कहना है कि पेड़ काट के हमें फिल्म सिटी नहीं चाहिए फिल्म सिटी की जगह कहीं और तय हो सकती है।

तूता नर्सरी है और नर्सरी मे लगभग 2000 पेड़ जो पूर्ण रूप से बड़े हो गए हैं निर्माण के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं मगर स्थानी लोग और कांग्रेस का एक बड़ा विरोध यहां देखने को मिल रहा है जहां पर साफ कहना है कि एक पेड़ बड़ी मुश्किल से बड़ा होता है मगर निर्माण के लिए सैकड़ो पेड़ काट दिया जाता है जो बर्दाश्त नहीं है इसके लिए सडक़ से सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी और पेड़ को काटने नहीं दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट