रायपुर

शारीरिक दक्षता कार्यशाला आयोजित
26-Feb-2026 7:32 PM
शारीरिक दक्षता कार्यशाला आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 फरवरी। शास. दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय  द्वारा  शारीरिक दक्षता - आरंभ 2026 का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डाँ कर्मिष्ठ शंभरकर ने जानकारी दी कि तीन चरणों के आयोजन के प्रथम चरण में एरोबिक्स/ जुंबा, दूसरे चरण में  हास्य योग में एक्सपर्ट  वासुदेव प्रधान ने रोमांचक बनाया ।

 तृतीय चरण में कल  डिजिटल दुनिया और बढ़ती शारीरिक निष्क्रियता विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।  मुख्य वक्ता  डॉ टोपलाल वर्मा सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं प्रांत संघ संचालक,  डॉ सी डी आगासे प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा अध्ययन शाला रविवि रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ जया तिवारी ने की । अतिथियों ने छात्राओं को  वर्तमान समय में डिजिटल दुनिया के नकारात्मक प्रभाव से कैसे बचे  इस पर मार्गदर्शन दिया।इस कार्यक्रम में 250 छात्राएं उपस्थित रही।  धन्यवाद ज्ञापन डा. प्रमिला नागवंशी ने दिया और सुश्री निष्ठा साहू ने मंच संचालन किया।


अन्य पोस्ट