रायपुर

वीर सावरकर को साय-डेका ने राष्ट्र गौरव बताया
26-Feb-2026 7:31 PM
वीर सावरकर को साय-डेका ने राष्ट्र गौरव बताया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 फरवरी। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज  निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए सावरकर जी का त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। कालापानी की अमानवीय यातनाओं के बावजूद उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण अडिग रहा। उनका संपूर्ण जीवन देशसेवा, आत्मबल और राष्ट्र गौरव का प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  सौरभ सिंह अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  भूपेंद्र सवन्नी,  मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी  आलोक सिंह,  राम गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। लोक भवन में भी वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।

राज्यपाल रमेन डेका ने   राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वीर सावरकर भारत माता के उन वीर सपूतों में से एक हैं जिनकी बौद्धिक क्षमता, क्रांतिकारी उत्साह और भारत के भविष्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता अतुलनीय रही।  इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार  भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव सुश्री निधि साहू एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी सावरकर  के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।


अन्य पोस्ट