रायपुर
होली पर ‘ड्राई डे’ यथावत, नहीं बिकेगी शराब
25-Feb-2026 8:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 फरवरी। विष्णुदेव साय ने होली के अवसर पर पूर्व निर्धारित ‘ड्राई डे’ को यथावत लागू रखने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि घोषित शुष्क दिवस के दौरान प्रदेशभर में मदिरा की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। निर्धारित नियमों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि नागरिक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में त्योहार मना सकें। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, शुष्क दिवस के दौरान किसी भी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट या क्लब में शराब की बिक्री की अनुमति नहीं होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


