रायपुर

अपर कलेक्टर ने स्कूल -अस्पताल का किया निरीक्षण
25-Feb-2026 4:24 PM
अपर कलेक्टर  ने स्कूल -अस्पताल का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 25 फरवरी। अभनपुर विकासखंड क्षेत्र खोरपा में अपर कलेक्टर कीर्तिमान राठौर ने मंगलवार को पीएमश्री स्कूल, शासकीय उचित मूल्य की दुकान एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोरपा अभनपुर का निरीक्षण किया।

 निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने स्कूल में विद्यार्थियों लिए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। शासकीय उचित मूल्य दुकान में चावल और नमक की जांच की। इस अवसर पर जिला खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट