रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 फरवरी। नगर निग जोन 9 में मंगलवार को निगम की और से स्वछता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सडक़ पर गंदगी फैलाने वाले ढाबा और दुकान संचालक पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। निगम ने जोन 9 विधानसभा मार्ग स्थित प्रिंस ढाबा पर सडक़ में कचरा फैलाने पर आठ हजार और एक दुकान संचालक पर 1 हजार का जुर्माना लगाया गया। प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार जोन 9 कमिश्नर अंशुल शर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सड्डू में प्रिंस ढाबा की स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी लेने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल पर सामने सडक़ में गन्दगी फैलाने वाले ढाबा संचालक पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे, उमेश नामदेव, भोला तिवारी ने तत्काल कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए 8000 रू ई जुर्माना लगाया। वहीं एक अन्य सार्वजनिक सडक़ पर गन्दगी पाए जाने पर नागरिक मुन्ना साहू पर 1000 रू ई जुर्माना किया गया।


