रायपुर

आपार आई डी की छूट की मांग
24-Feb-2026 8:25 PM
आपार आई डी की छूट की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने पूर्व से शिक्षा के अधिकार कानून में प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आपार आई डी  की छूट की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि  आईडी ना बन पाने का मुख्य कारण पालकों की उदासीनता है ।  निजी स्कूलों की भूमिका आपार आई डी के बनाने को सुगम करना होता है ,कोई पालक अगर अपने कागज़ात जमा नहीं करता तो स्कूल ऐसी स्थिति में बाध्य नही कर सकता।


अन्य पोस्ट