रायपुर
बजट तैयार करने वाले अफसरों के साथ सीएम का ग्रुप फोटो
24-Feb-2026 8:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व मुलाकात की। इसके बाद कैबिनेट की बैठक में औपचारिक मंजूरी दी गई। इससे पहले चौधरी ने बजट तैयार करने वाले वित्त सचिव मुकेश बंसल समेत वित्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का मुख्यमंत्री से औपचारिक परिचय कराकर फोटो भी खिचवाया। इस टीम नेसाय सरकार का तीसरा बजट तैयार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


