रायपुर
संयुक्त मोर्चा का दावा उनकी मांग पूरी हुई
24-Feb-2026 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 फरवरी। कैशलेश चिकित्सा योजना की घोषणा का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने स्वागत किया है।
प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, ओ पी शर्मा,महेंद्र सिंह राजपूत,करण सिंह अटेरिया,जितेंद्र सिंह ठाकुर,विद्याभूषण दुबे,बालकृष्ण साहू,पवन साहू,एवं सूरज प्रसाद देवांगन ने कहा कि मोर्चा के विगत दो वर्षों से राज्य के वित्तमंत्री , स्वास्थ्य मंत्री से निरंतर जारी मांग एवं वित्त सचिव से 11 दिसंबर 2025 को हुई चर्चा के परिणामस्वरूप आज बजट में राज्य के कर्मचारियों के लिए यह घोषणा की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


