रायपुर

कमल विहार रोड पर एक और ब्रिज बनेगा
23-Feb-2026 7:37 PM
कमल विहार रोड पर एक और ब्रिज बनेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 फरवरी। लोक निर्माण विभाग कमल विहार जाने वाली सडक़ पर  एक और ब्रिज बनाए जाने की तैयारी कर रहा है । यह नया ब्रिज, वर्तमान ब्रिज से होकर अमलीडीह चौक को पार करते हुए राजेंद्र नगर थाना चौक के आगे तक होगा।इसके लिए लोक निर्माण विभाग जगह-जगह सॉयल टेस्टिंग किया जा रहा है। 40 फीट जमीन के गहराई टेस्टिंग की जा रही है। इसमें  यह देखा जा रहा है कि मिट्टी किस प्रकार की है ? नीचे पत्थर है या नहीं ? जमीन पिलहर निर्माण योग्य  है या नहीं ? बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र के दो चौक में आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती रहती है।  जिसे देखते  ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव है ।


अन्य पोस्ट