रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 फरवरी। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा (एसबीएस), ने दो दिवसीय 59 बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया। इस दौरान पूरा आयोजन बटुक परिवारों के लिए नि:शुल्क रहा।
यह आयोजन दंडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया।
संजय नगर स्थित मानस भवन में आयोजित इस दो दिवसीय समारोह के पहले दिन 21 फरवरी को माटीमागर मंडपाक्षादन और कलश स्थापना की गई और आज 22 फरवरी को 59 बटुकों का उपनयन संस्कार पूरे विधि-विधान से कराया गया। जगदगुरुकुलम, शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला, रायपुर के 59 विद्वान पंडितों ने उन बटुकों का जनेऊ संस्कार कराया। इस सामूहिक आयोजन में मुंडन, स्नान, गायत्री मंत्र की दीक्षा, यज्ञोपवीत धारण और भिक्षाटन की विधियां विप्रजनों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। 59 बटुकों के साथ एक एक सहायक आचार्य वेदी के सामने बैठे थे। 3 प्रमुख आचार्य मंच से निर्देशित कर रहे थे । प्रत्येक बटुकों के 10 परिजन भी थे। इनकी जब 600 की बारात का दृश्य विहंगम रहा। इसकेे अलावा इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से पहुंचे ब्राह्मणविदों की सुविधा के लिए चिकित्सा शिविर में जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाई का भी वितरण किया गया।
डॉॅ. शुक्ला ने बताया कि आयोजन के अंतिम दिन रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सहित ब्राह्मण समाज के 30 से अधिक वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ आयुष दुबे डी एम ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ भुवन शर्मा डॉ बाईपेई डॉ अश्लेषा शुक्ला डी एम रूमेटॉलजिस्ट एवं अन्य 6 का भी सम्मान किया गया। डॉ. शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन में सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियोंं का भी योगदान सराहनीय रहा।


