रायपुर

स्वछ जल स्वछ मन अभियान चलाया
23-Feb-2026 7:35 PM
स्वछ जल स्वछ मन अभियान चलाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 फरवरी। संत निरंकारी मिशन की शाखा ने  रविवार को महादेवघाट  तट पर  खारून नदी की सफ़ाई की।  इसमें लगभग  500 सेवादारों ने श्रमदान कर कई टन कचरा निकाला । इसमें नगर निगम के सफाई मित्रों ने कचरा प्रबंधन में सहयोग किया। नदी से निकाला गया कचरा मानव द्वारा ही नदी मे डाला गया था, और ये हमारी ही जि़म्मेदारी है कि हम जल श्रोतों को बचाएं। इनमे किसी भी प्रकार से गंदा न करें और न किसी को करने दें।

ज़ोनल इंचार्ज  गुरबख्श सिंह कालरा के आदेश पर संत निरंकारी मिशन के अनुयाई सुबह सबेरे से ही इस पुनीत कार्य हेतु नदी के तट पर पहुँचने लगे।  तीन घंटे में पाँच सौ लोगों द्वारा अर्थात् पंद्रह सौ घंटे के बराबर श्रमदान किया गया। स्वच्छ जल स्वच्छ मन का ये चौथा चरण था। यह अभियान आज सम्पूर्णवर्ष के 1500 स्थानो मे चलाया गया।  सेवादल के अधिकारियों ने अलग अलग टीमे बनाकर नदी के सभी ओर भेजकर  सफाई कराई।


अन्य पोस्ट