रायपुर

अमेरिका से ट्रेड डील, किसानों में असंतोष, 27 को डेका व साय को सौपेंगे पत्र
23-Feb-2026 7:34 PM
 अमेरिका से ट्रेड डील, किसानों में असंतोष, 27 को डेका व साय को सौपेंगे पत्र

रायपुर, 23 फरवरी। संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के भारत- अमेरिका समझौत को लेकर गंभीर चिंता जताई है। मोर्चा ने इसे किसान विरोधी बताया है। सोमवार को प्रेस क्लब रायपुर में पत्रकार वार्ता कर संयुक्त किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के संयोजक जनकलाल ठाकुर, तेजराम विद्रोही, गौतम बंध्येपाध्याय, नरोत्तम शर्मा, रामाकांत बंजारे ने कहा कि समझौते की घोषणा में गैर-शुल्क बाधाओं को कम करने और कृषि व्यापार को बढ़ाने की बात कही गई है। इससे अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारतीय बाजार खुल सकता है।  जिससे देश के किसान प्रतिस्पर्धा में कही भी नजर आने वाले नहीं हैं। सस्ती विदेशी उपज से भारतीय किसान पर सीधा आघात है।  संयुक्त किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के संयोजक सदस्यों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेती को बारहमासी और बहुफसलीय कैसे बनाया जा सकता है हर खेत को पानी कैसे पहुंचाया जा सकता है इस पर ठोस कार्ययोजना बनायी जानी चाहिए।वक्ताओं ने आगे कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता के विषय पर 27 फरवरी को राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानों की चिंता से अवगत कराएंगे ताकि भारत सरकार समझौता पर हस्ताक्षर न करे इसके लिए किसानों की चिंता का पत्र भारत सरकार को राज्यपाल व मुख्यमंत्री की भेजा जाएगा। 


अन्य पोस्ट