रायपुर

श्री मल्लिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक एवं मानस्तंभ पर पंचामृत अभिषेक किया गया
23-Feb-2026 7:32 PM
श्री मल्लिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक एवं मानस्तंभ पर पंचामृत अभिषेक किया गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 फरवरी। श्री सन्मति नगर दिगम्बर जैन मन्दिर फाफाडीह मे आज जैन संप्रदाय के 19वे तीर्थंकर 1008 श्री मल्लीनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक (निर्वाण दिवस) एवं मान स्तंभ का पंचामृत अभिषेक सुयश सागर के मुखारविंद से अभिषेक एवं शांति धारा की गई। दिगम्बर जैन खंडेलवाल ने बताया कि प्रात: 9, 30बजे मानस्तंभ पर  चारों दिशाओं में स्थापित वर्तमान शासन नायक 1008 वीर  प्रभु श्री महावीर भगवान की प्रतिमाओं का पंचामृत देश की विभिन्न नदियों से लाए जल से जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम में बालब्रह्म चारी पवन भैया, पंडित अजीत शास्त्री एवं पंडित नितिन जैन, अतुल गोधा ने विशेष सहयोग प्रदान किया। 


अन्य पोस्ट