रायपुर
भाजयुमो अभनपुर मंडल अध्यक्ष बने सागर साहू
23-Feb-2026 7:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 23 फरवरी। भाजयुमो जिला रायपुर ग्रामीण के नवगठित टीम की घोषणा हुई। भाजयुमो जिला अध्यक्ष पिंटू साहू ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अभनपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सागर साहू को दी। सागर साहू ने अपनी पार्टी के समस्त नेताओं सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा मिली जिम्मेदारी का निष्ठा और लगन से कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अभनपुर मण्डल के सभी पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई दी, जिनमें भाजपा अभनपुर मंडल अध्यक्ष भरत बैस, महामंत्री गौरव शर्मा, वरुण राठी, गोयल भट्ट, लौटन गिलहरे, आसकरण गिलहरे, सागर बारले, वेदराम साहू, देवेंद्र साहू, आकाश साहू, पंचू ओगरे, टेकराम साहू सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


