रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी। मौदहापारा मुख्य मार्ग में लगने वाले सन्डे बाजार निगम और पुलिस अमले ने सघन अभियान चलाया। पिछले दिनों इन फेरी दुकानदारों की बैठक लेकर सडक़ पर कब्जा ना, आईडी के साथ कारोबार करने की समझाइश दी गई थी। अन्यथा की स्थिति में सामानों को जब्त करने की चेतावनी दी गई थी। जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश आशुतोष सिंह, ईई पी. डी. धृतलहरे यातायात, मौदहापारा पुलिस बल के साथ टीम प्रहरी ने सन्डे बाजार में 20 ठेले, लगभग 10 टेबल, पलंग आदि सामानों को व्यवस्था सुधारने सडक़ मार्ग पर से जप्त किया। सडक़ पर व्हाइट लाइन के भीतर हरेक व्यापारी को केवल दो टेबल लगाने की अनुमति दी गई है।कारोबारियों को बताया गया कि वे मौदहापारा थाने से मस्जिद के बीच सडक़ किनारे अपनी दुकानें लगा सकेंगे। उसके आगे,और मोहल्ले की गलियों में लगाने की अनुमति नहीं होगी।
सडक़ पर पेशाब कर रहा था100 रू. जुर्माना
रायपुर, 22 फरवरी। आज निगम के जोन क्रमांक 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड 51 में सफाई के प्रत्यक्ष निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर पेशाब करते दिखे एक व्यक्ति से 100 रू का जुर्माना।


