रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी। आपसी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने वाले 3 युवकों मौदहापारा से गिरफ्तार किया गया है।
मोहम्मद वसीम निवासी रजबंधा तालाब पार ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था । पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को शाम लगभग 07:30 बजे वह सलीम खान के घर अपने छोटे भाई जुनैद खान को समझाने गया था। उसका भाई कई दिनों से घर नहीं आ रहा था तथा परिवार में भी आना-जाना नहीं कर रहा था और घर के किसी भी सदस्य की बात नहीं सुन रहा था। इसी दौरान सलीम, वसीम से वाद-विवाद करने लगा तथा उसे घर से निकल जाने को कहा। इस पर वसीम बाहर निकल आया तभी सलीम ने उसे रोकते हुए पूछा कि कहाँ जा रहा है। इसके बाद सलीम, फरहान एवं रेहान ने वसीम को अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा पकडक़र जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखें चाकू से वसीम पर जानलेवा हमला किए। मौदहापारा पुलिस धारा 296, 115(2), 351(2), 109, 3(5) दर्ज कर आरोपियों को तलाश कर रही थी। और चंद घंटे के भीतर प्रकरण में आरोपी रेहान उर्फ अस्सलान, सलीम खान एवं सिद्दीक फरहान को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर हमला स्वीकार किया ।


