रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 फरवरी। न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने अमलीडीह स्थित मेडीसाईन अस्पताल के पास गली से तीन तस्करों को 14 किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम पता तुषार नितिन पवार 21 दहीवडी (देवाडी) सिकरापुर पुणे, किरन सीताराम काये 25 दहीवडी (देवाडी) सिकरापुर पुणे ,दीपक तोमर 33 किरनाईच तेजसिंग की गढी थाना पुरषा मुरेना बताया।
उनके पास रखें बैग की तलाशी में पुलिस ने 14.613 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इसकी कीमत 7,30,650/- रूपए, 02 मोबाईल फोन तथा नगद 1,000/- रूप?ए जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया ।
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक 15 प्रकरणों में 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 156.381 किलो गांजा, 2,05,700/- रूपए नगद रकम, 02 कार 08 मोबाईल फोन कुल कीमत लगभग 90,76,850/- रूपए जब्त किया गया।


