रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 फरवरी। शास दू ब महिला महाविद्यालय रायपुर में उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मुंबई एवं टैलेंट स्किलवर्सिटी के मध्य हुए रूश के अंतर्गत बीएफएसआई सेक्टर पर आधारित 20 घंटे (चार दिवस) का सर्टिफिकेट कोर्स का समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन प्राचार्य डॉ जया तिवारी के द्वारा छात्राओं को संबोधित किया एवं उन्हें सफलतापूर्वक प्रशिक्षण हेतु बधाई दी। छात्राओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की गई जैसे बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं , निवेश के अवसर, स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड, बीमा क्षेत्र आदि।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आशीष शर्मा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ है। उन्होने छात्राओं को बैंकों की स्थापना, उनकी भूमिका, खातों के प्रकार, ऋण, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, क्रेडिट कार्ड, म्यूचुअल फंड, कैपिटल मार्केट ,त्रस्ञ्ज आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ रितु मारवाह, विभागाध्यक्ष वाणिज्य ने 105 छात्राओं का पंजीयन करवाया एवं छात्राओं के द्वारा ऑनलाइन परीक्षा दी गई। लगभग सभी छात्राएं इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुई छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ मुक्ता मल्होत्रा ने किया। कार्यक्रम में डॉ नेहा दुबे, मुस्कान श्रीवास्तव एवं कौशल सोनी उपस्थित रहे।


