रायपुर
साइबर सेल की मदद से पुलिस कर रही जांच
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 फरवरी। पति के नाम पर काल कर अज्ञात ठग ने पत्नी से 75 हजार रुपए अपने एकाउंट में जमा करा लिया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
टिकरापारा इलाके के लक्ष्मी नगर प्रिंस कालोनी निवासी जागृति साहू 33 इस ठगी का शिकार हुई। जागृति को बुधवार दोपहर 3.30 बजे फोन नंबर 8251042469 से काल आया। कालर कहा कि आपके पति ने आपको रिफंड करने कहा है बताते हुए एक मैसेज भी भेजा। इसके बाद उसने ज्यादा पैसे भेज दिया है कहते हुए जागृत से फोन पे के जरिए उसने अपने एकाउंट में 75 हजार रुपए वापस जमा करा लिया। इसके बाद पति प्रशांत साहू से संपर्क किया तो ठगी का खुलासा हुआ। जागृति ने गुरुवार को थाने में धारा 318-4, आईटी एक्ट 66 डी का मामला दर्ज कराया। टिकरापारा पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।


