रायपुर

आई आई एम में 21-22 को राष्ट्रीय सांस्कृतिक-प्रबंधन उत्सव ‘मिराई 26’
20-Feb-2026 7:33 PM
आई आई एम में 21-22 को राष्ट्रीय सांस्कृतिक-प्रबंधन उत्सव ‘मिराई 26’

रायपुर, 20 फरवरी। आई आई एम रायपुर 21 एवं 22 फरवरी को अपना वार्षिक सांस्कृतिक एवं प्रबंधन उत्सव मिराई 2026 आयोजित करेगा। यह दो दिवसीय आयोजन देशभर के प्रतिभागियों को एक साझा मंच पर लाते हुए प्रबंधन कौशल, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, नवाचार और मनोरंजन का सशक्त संगम प्रस्तुत करेगा।

इस वर्ष की थीम कार्नईविल रखी गई है, जो कार्निवल और ईविल का रचनात्मक संयोजन है।

मिराई 2026 के अंतर्गत विभिन्न अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें वित्त, परामर्श, विपणन, लोक नीति, विश्लेषण, उद्यमिता और रणनीति जैसे क्षेत्रों से संबंधित कार्यक्रम शामिल होंगे। प्रमुख आकर्षणों में शार्क टैंक, इन्वेस्टेट, स्ट्रेटेजी वर्स, फाउंडर’स एज चैलेंज तथा पॉलिसी प्रिज़्म जैसे आयोजन शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य प्रतिभागियों की प्रबंधकीय सोच, रचनात्मकता, टीम भावना और सहयोग को सुदृढ़ करना तथा व्यावहारिक सीख को बढ़ावा देना है।उत्सव के सांस्कृतिक आयाम को सशक्त बनाने के लिए सुप्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। शिवम चौहान, डिस्क जॉकी वाहि तथा प्रसिद्ध पार्श्व गायक देव नेगी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित करेंगे।

बैंड प्रतियोगिता, लाइव संगीत कार्यक्रम, डिस्क जॉकी नाइट तथा विभिन्न क्लब आधारित गतिविधियां परिसर को उत्सव और प्रतिभा के जीवंत केंद्र में परिवर्तित कर देंगी।


अन्य पोस्ट