रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 फरवरी। उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल ने पुलिस लाईन में जनरल परेड का निरीक्षण किया। इसी दौरान एसीएम अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में दंगों की स्थिति से निपटने बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास भी किया गया ।
बलवा ड्रिल अभ्यास के दौरान परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारियों की विभिन्न पार्टियाँ गठित की गईं, जिनमें प्रदर्शनकारी दल, कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं सहायक, अश्रुगैस पार्टी, केन पार्टी, लाठी पार्टी, रिजर्व पार्टी, गिरफ्तारी पार्टी राइफल पार्टी सहित प्राथमिक उपचार पार्टी, रिपोर्टर, फोटो ग्राफर, मुखबिर भी शामिल रहे । अभ्यास के दौरान उग्र भीड़ की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों, सतर्कता एवं दायित्वों के निर्वहन संबंधी मार्गदर्शन दिया । निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी एवं जवानों को पुरस्कृत कर किया गया। इसके उपरांत उपायुक्त (पश्चिम) पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में ओ.आर. पेशी लेकर लंबित प्रकरणों का निराकरण भी किया गया।


