रायपुर
दो दिन मौसम शुष्क रहेगा, फिर हल्की बारिश
20-Feb-2026 7:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 फरवर। एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर राजस्थान और उससे लगे पंजाब तथा हरियाणा के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन कमजोर पड़ गया है, इसके कारण न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान में भी हल्की वृद्धि संभावित है। अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा । वहीं 23 और 24 फरवरी को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना बन रही है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


