रायपुर

2.5 लाख से अधिक रिक्त पदों को भरने एआईडीवाईओ का प्रदर्शन
20-Feb-2026 7:26 PM
2.5 लाख से अधिक रिक्त पदों को भरने एआईडीवाईओ का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 फरवरी। छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी विभागों में रिक्त लगभग 2.5 लाख से अधिक पदों रिक्त हैं। इन पदों को अविलंब भरने एवं युवाओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (ए.आई.डी.वाई.ओ) राज्य कमेटी के पदाधिकारियों ने  अंबेडकर चौक में प्रदर्शन कर कलेक्टर रायपुर को  मुख्यमंत्री, रोजगार मंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

संगठन ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार राज्य में पंजीकृत बेरोजगार युवाओं की संख्या 19 लाख से अधिक है, जिनमें से अधिकांश उच्च शिक्षित ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्रीधारी युवा हैं।       राज्य सरकार के विभिन्न विभागों शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, वन, लोक निर्माण, जल संसाधन आदि में कुल लगभग 2.5 लाख पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। राज्य की भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव 2023 में 2 सालों में एक लाख भर्ती एवं 67000 शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। राज्य में सभी क्षेत्रों में युवा संगठित होकर रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन इसका समाधान नहीं किया जा रहा है।

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (ए.आई.डी.वाई.ओ.) पूरे देश रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन संगठित कर रहा है। 11 अप्रैल  को ए.आई.डी.वाई.ओ. दिल्ली में देशव्यापी प्रदर्शन करेगा । इसके बाद और देश भर से रोजगार की मांग को लेकर हो रहे लाखों हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन  प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा।  प्रदर्शन में ए.आई.डी.वाई.ओ. के राज्य अध्यक्ष सीमा शर्मा, सचिव आत्मा राम साहू, देवेन्द्र पाटिल, पूजा शर्मा, जितेंद्र साहू, पूजा सागर, नरेश साहू, तिरित साहू, जगमोहन कुंभकार, जीतू साहू, सागर साहू, युगल किशोर साहू, अंकित साहू, प्रिया मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट