रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 फरवरी। राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे बाबा का 150 वां जन्मोत्सव 23 फरवरी दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। सुबह9 बजे से आयोजित
कार्यक्रम में प्रदेश भर से धोबी समाज के 5000 से अधिक लोग शामिल होंगे । आयोजन समिति के सदस्यों पत्रकार वार्ता में बताया कि मुख्य अतिथि सीएम विष्णु देव साय, स्पीकर डॉ. रमन सिंह अध्यक्षता -रामलाल बरेठ पद्मश्री विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा जी, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत रायपुर के सभी विधायक, और महापौर श्रीमती मीनल चौबे, उमेश जाणोरकर (प्रपौत्र, श्रीसंत गाडगेबाबा) बजरंग रजक होंगे। राजधानी में कई वर्षों के बाद धोबी समाज एकजुट होकर यह कार्यक्रम मनाने जा रहा है और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देशभर में धोबी समाज का एक बड़ा संदेश जाएगा।
ओबीसी समाज वर्ग में धोबी समाज भी बड़ा सहयोग राजनीतिक दलों को देता आ रहा है और आगामी समय में धोबी समाज से भी छत्तीसगढ़ में मंत्री बने, ऐसा हमारे समाज की ओर से आह्वान करते हैं।


