रायपुर

कोतवाली और खमतराई में मारपीट, शराब के लिए हुआ विवाद
19-Feb-2026 5:58 PM
कोतवाली और खमतराई में मारपीट, शराब के लिए हुआ विवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 फरवरी। राजधानी में देर रात दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। कोतवाली के फतेहसाह मार्केट के पास किराए की दुकान और शराब पीने के लिए पैसों की मांग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसेक बाद दोनों पक्षों में हाथ मुक्का और रॉड से हमला किए।

पुलिस के अनुसार, चांदनी चौक नेहरू नगर निवासी वसीम की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। वसीम ने बताया कि विवाद के दौरान इमरान, जुबेर और लियाकत ने उसे जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों के साथ लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। घटना कल रात की बताई जा रही है।

वहीं दूसरे पक्ष से इमरान खान ने भी वसीम के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को देखते हुए काउंटर केस दर्ज कर लिया है। मामले में संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इधर खमतराई थाना क्षेत्र में भी मारपीट की एक अन्य घटना सामने आई है। बिट्टू राय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खमतराई स्थित शराब दुकान गया था। उसी दौरान वहां दो-तीन अज्ञात युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। बिट्टू द्वारा उन्हें विवाद और गाली-गलौज से मना करने पर आरोपी भडक़ गए।

बिट्टू के अनुसार, आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद बिट्टू ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


अन्य पोस्ट