रायपुर
10 किलो गांजा के साथ दो युवतियां गिरफ्तार
19-Feb-2026 5:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी। टिकरापारा पुलिस ने भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान के पास से दो युवतियों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पता खिलेश्वरी वर्मा 18 साल 3 माह निवासी भनपुरी सेनधवार तालाब खमतराई ,इसरत बानो 21 साल निवासी शहडोल किरण टॉकिज के पास सोहागपुर शहडोल मध्य प्रदेश बताया। उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर 10 किलो गांजा मिला। पुलिस ने इसकी कीमत 5 लाख रूपए बताया है। उसे जप्त कर दोनों के विरूद्ध धारा 20बी नारकोटिक एक्ट दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


