रायपुर

गर्लफ्रेंड को लेकर चाकूबाजी
19-Feb-2026 5:56 PM
गर्लफ्रेंड को लेकर चाकूबाजी

रायपुर, 19 फरवरी। एक माह पहले कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के शुरुआती एक दो दिनों में  गुंडे बदमाशों की परेड और पैदल पेट्रोलिंग की औपचारिकता के बाद एक बार फिर शाम रात के समय शहर को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। इसके नतीजन राजधानी में कल फिर चाकूबाजी हो गई। गर्लफ्रेंड को लेकर यह घटना हुई। आजाद चौक इलाके के सिल्लूबाड़ी शिवनगर में हुई चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया और हमलावर फरार हो गया। मिली जानकारी अनुसार आरोपी राहुल यादव ने अजय साहू को मारा चाकू मारा। प्रेम संबंध में पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया घायल अजय का मेकाहारा में इलाज जारी है। उसकी हालत स्थिर है। हमले के आरोपी फरार है। आजाद चौक पुलिस ने रातभर तलाशी अभियान के दौरान आरोपी को सुबह गिरफ्तार कर लिया।


अन्य पोस्ट