रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी। फतेहशाह मार्केट के पास दुकानदारों से मारपीट करने वाला बदमाश पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पूरे इलाके में इसके आतंक से लोग परेशान रहते हैं।
कल रात उसने शराब पीने के लिए पैसे नही देने पर दुकानदारों के साथ मारपीट की । गाली गलौच और मारपीट करते बदमाश वसीम खान उर्फ मम्मा का वीडियो सामाने आया है। ऐसे कई मामलों को लेकर वह कई बार अलग-अलग थानो से जेल जा चुका था। पुलिस द्वारा मामूली धाराओ में अपराध दर्ज करने से इलाके के लोग आक्रोश जता रहे हैं। देर रात आक्रोशित लोगों ने कोतवाली थाने का घेराव किया। इस बार भी पुलिस पर मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आरोप है।
हत्या,बलवा का फरार आरोपी शहर में घूम रहा
दूसरी ओर एक फरार आरोपी के शहर धड़ल्ले से घूमने का मामला भी सामने आया है। यह आरोपी हत्या,बलवा समेत कई संगीन वारदातो का यह आरोपी पुलिस रिकार्ड में फरार है। जबकि महाशिवरात्रि पर शहर में कई बडे आयोजन करता रहा है। उसी दौफरार आरोपी गौरव हेपट शहर में था। एक युकां यूथ कॉग्रेस नेता के साथ बैखोफ घूम रहा है। इस फरार आरोपी का खलनायक फिल्म का गीत नायक नहीं खलनायक हूं मैं के बोल के साथ वीडियो वायरल है।


