रायपुर

सिंधु पैलेस में 22 को सिंधी सभा, 12 लोगों का होगा सम्मान
19-Feb-2026 5:55 PM
सिंधु पैलेस में 22 को सिंधी सभा, 12 लोगों का होगा सम्मान

रायपुर, 18 फरवरी। देश व सार्वजनिक कल्याण के क्षेत्र में सिंधी समाज का दायित्व बढ़ाने की कार्ययोजना बनाने  22 फरवरी को शाम 5 बजे  शंकरनगर स्थित सिंधु पैलेस में  सभी पूज्य सिंधी पंचायतों एवं समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों की सभा आयोजित की गई है। इस अवसर पर  12  सिंधी समाज सेवियों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी के महापौर रामू रोहरा रहेंगे।मसन्द सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जलकुमार मसन्द ने यह जानकारी दी।साईं मसन्द चारों शंकराचार्यों के नेतृत्व में गठित 108 देशों के अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन परम धर्म संसद 1008 के संगठन मंत्री हैं। मसंद ने  समाज के वरिष्ठों, युवा एवं महिला कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने आमंत्रित किया है।


अन्य पोस्ट