रायपुर
डॉ. राजशेखर पाण्डेय को नागार्जुन अवार्ड
19-Feb-2026 5:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 फरवरी। विश्व आयुर्वेद मिशन ने डिजिटल हेल्थ एण्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में इनोवेशन का आयुर्वेद विषय पर आभासी माध्यम से वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें ब्राह्मणपारा रायपुर छत्तीसगढ़ के ख्यातिलब्ध रस शास्त्री डॉ राजशेखर पांडे एवं आयुर्वेद संकाय चिकित्सा विज्ञान संस्थान बीएचयू के काय चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने अपने विचार साझा किये। डॉ राजशेखर पाण्डेय ने आयुर्वेदिक औषधि निर्माण के क्षेत्र में डिजिटलीकरण एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बहुत उपयोगी बताया। डॉ पाण्डेय ने मेटल एंड मेटेलोफार्मास्यूटिकल्स पर प्रकाशित अपनी पुस्तक में आयुर्वेदिक मेटलर्जी के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


