रायपुर
राज्यपाल डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन
19-Feb-2026 5:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी। राज्यपाल रमेन डेका ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर नमन किया। राज्यपाल ने तात्यापारा में शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज्यपाल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने सीमित संसाधनों के बावजूद अदम्य साहस, दूरदृष्टि और संगठन क्षमता के बल पर एक सुदृढ़ एवं लोककल्याणकारी राज्य की स्थापना की। उनका प्रशासनिक ढांचा न्याय, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व पर आधारित था। आयोजन समिति द्वारा इस अवसर पर राज्यपाल को मराठा योद्धा सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


