रायपुर
रायपुर, 19 फरवरी। उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित सेक्टर स्तरीय इंटर कॉलेज महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता पैलौटी कॉलेज ने जीती। अपने प्रथम मुकाबले में पेलौटी कॉलेज ने देवेंद्र नगर महिला महाविद्यालय को 28 - 3 से पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबला पेलोटी महाविद्यालय एवं यूटीडी के बीच खेला गया, जिसमें पेलोटी महाविद्यालय 50 - 7 से विजय हुआ। फाइनल मैच में पेलोटी महाविद्यालय की टीम ने गुरुकुल महिला महाविद्यालय को 45 -17 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।विजेता टीम में हीरल पटेल, तनिष्का चौधरी, अवनी पटेल, विजेता प्रकाश, संध्या रानी, कोमल राजपूत एवं सिमरन कुजूर शामिल रहीं। महाविद्यालय के डायरेक्टर फादर अमित तिर्की, प्राचार्य डॉ. कुलदीप दूबे, उपप्राचार्य डॉ. जी. पदमा गौरी के ने विजेता टीम को बधाई दी। विजेता टीम के कोच शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी दुर्गाशीस मिश्रा रहे, यह जानकारी खेल अधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने दी।


