रायपुर

सीएम ने किए स्वामी कैलाशानंद गिरी के दर्शन
19-Feb-2026 5:45 PM
सीएम ने किए स्वामी कैलाशानंद गिरी के दर्शन

गौरीशंकर दंपत्ति को दी वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 फरवरी। सीएम विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल  सदस्य, विधायकों और सांसदों ने  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के स्वर्ण भूमि स्थित निवास पर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान आध्यात्मिक चर्चा की।  मुख्यमंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वामी जी को जन्म दिवस और  अग्रवाल दंपत्ति को स्वर्णिम वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी। इस दौरान अपने संबोधन में  स्वामी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों का यह परम सौभाग्य है कि उनका जन्म मर्यादा पुरुषोत्तम राम के ननिहाल, माता कौशल्या की पावन धरा पर हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उनका भी सौभाग्य है कि उन्हें इस पुण्यभूमि पर आने और प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर दूधाधारी मठ एवं शिवरीनारायण मठ के पीठाधीश्वर, महंत डॉ. रामसुन्दर दास ,पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ,केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री  तोखन साहू, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल, क्षेत्रीय संघ चालक डॉ.पूर्णेन्दु सक्सेना, प्रांत संचालक  टोपराम वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, श्रीमती कमलेश जांगड़, विधायक  मोतीलाल साहू ,  अनुज शर्मा,  पुरंदर मिश्रा, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, पूर्व  विधायक लाभचंद बाफना, संतोष बाफन, भवन संनिर्माण एवं कर्मकार मंडल अध्यक्ष डॉक्टर रामप्रताप सिंह, वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मददी, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव , मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन अध्यक्ष  दीपक महस्की,  बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल,  फिल्म विकास निगम अध्यक्ष सुश्री मोनासेन,  पूर्व सांसद  गुहाराम अजगले , पूर्व नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल, सीएसआईडीसी पूर्व अध्यक्ष  छगन मुंदड़ा,धमतरी महापौर  रामू रोहरा, महिला आयोग सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा श्रीमती सरला कोसरिया, प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक बलोदाबाजार प्रमोद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता  नलिनेश ठोकने, अमित चिमनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री  अशोक बजाज, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ में संयोजक सुभाष अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी  प्रीतेश गांधी  एवं परिवार जन सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट