रायपुर

जलसंकट: नेता प्रतिपक्ष ने निगम घेरा, दो दिन बाद भाजपा पार्षद जोन घेरेंगे
18-Feb-2026 8:32 PM
जलसंकट: नेता प्रतिपक्ष ने निगम घेरा, दो दिन बाद भाजपा पार्षद जोन घेरेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 फरवरी। बढ़ते तापमान के साथ राजधानी के मोहल्लों में जल संकट गहराता जा रहा है। इससे परेशान रहवासियों का  रोजाना निगम भवन में प्रदर्शन भी बढ़ रहा है। बुधवार को

कचना के स्वास्तिक नगर के लोगों ने  मटका फोड़ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और  नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इनका नेतृत्व किया। लोग मोहल्ले में न?ए बोर खुलवाने की मांग कर रहे थे।

3 दिन में जल समस्या नहीं सुलझी तो शुक्रवार को जेसी का घेराव : दूसरी ओर भाजपा के ही पार्षद ने ही धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।  तेज हो रही गर्मी में वार्ड में बढ़ती पानी की समस्या का समाधान नहीं होने के कारण  वार्ड 31 के पार्षद रोहित  साहू ने  जोन कमिश्नर को पत्र लिखकर धरना प्रदर्शन करने  की घोषणा कर दी है।  अन्यथा तीन दिन में समस्या सुलझाने का समय भी दिया है।दरअसल पहले निगम के नलों से महीनों तक गंदे पानी आने की समस्या चली, फिर पानी का प्रेशर कम आ रहा है। समाधान भाजपा विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद सभी के प्रयासों के बाद नहीं हो पा रहा है। साहू ने कहा कि गुरुवार तक समस्या नहीं सुलझाई ग?ई तो शुक्रवार को जोन 9 कमिश्नर (जेसी) मोवा का घेराव किया जाएगा।


अन्य पोस्ट